Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैम्बर्ग मास्टर्स हॉकी में नीदरलैंड ने भारत को हराया

नीदरलैंड की ओर से नौंवे मिनट में बॉब डी वोग्ड, 17वें मिनट में रॉवर्ट केंपरमैन, 22वें मिनट में जेरॉन हट्र्जवर्गर, 34वें मिनट में क्लास वर्मलिन, 46वें मिनट में मिंक वेन डेर और 60वें मिनट में कांस्टेंटजिन जोन्कर ने गोल दागे।

वहीं भारत की ओर से 18वें मिनट में धनंजय महादिक, 43वें मिनट में संदीप सिंह और 52वें मिनट में रवि पाल ने गोल किए।

भारत ने कई गलतियां की जो डच रक्षापंक्ति के सामने उसे भारी पड़ीं। सरदार सिंह के अलावा रक्षा पंक्ति के बाकी किसी भी खिलाड़ी ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया।

नीदरलैंड के फारवर्ड खिलाड़ी भारतीय रक्षापंक्ति पर दबाव बनाने में कामयाब रहे और एक के बाद एक गोल दागते रहे।

भारत ने दूसरे हॉफ के आठवें मिनट में मिले पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। लेकिन इसके ठीक बाद तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर मिंक वेन डेर शानदार गोल करके भारत को फिर दबाव की स्थिति में पहुंचा दिया।

रवि पाल के पास पर तुषार खाडेकर का रिवर्स फ्लिक शॉट गोल के काफी करीब से गुजर गया। इसके बाद मिडफील्डर रवि ने धर्मवीर सिंह के पास पर भारत की ओर से तीसरा गोल दागा।

इसके अलावा एक अन्य मैच में जर्मनी ने जापान को 5-3 से हरा दिया।

भारत को अब दुनिया की नंबर दो टीम और ओलंपिक विजेता जर्मनी से अपना अगला मैच खेलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+