Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (लीड-4)

श्रीलंका के खिलाफ भारत का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। माहेला जयवर्धने की टीम के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर 376/6 रन रहा है, जो उसने 1999 में टांटन, दक्षिण अफ्रीका में बनाया था। उस मैच में सौरव गांगुली (183) और राहुल द्रविड़ (145) ने शतक लगाया था। भारत के खिलाफ श्रीलंका का सर्वोच्च स्कोर 308/8 रन रहा है, जो उसने 3 जुलाई, 2008 को कराची में बनाया था।

बहरहाल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम की ओर से सहवाग ने अपनी 116 रनों की पारी में 90 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके लगाए जबकि युवराज ने 117 रन बनाने के लिए 95 गेंदों पर 17 चौके और 1 छक्का जड़ा।

सहवाग ने अपने करियर का 10वां शतक लगाया जबकि युवराज ने 11वां। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 223 रनों की साझेदारी कर ऐसे समय में टीम को मुश्किल से उबारा जब उसने सचिन तेंदुलकर (7) और गौतम गंभीर (10) के विकेट मात्र 24 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे।

सहवाग और युवराज के आउट होने के बाद धोनी ने अपनी 35 रनों की नाबाद कप्तानी पारी में 45 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका जड़ा जबकि यूसुफ ने अपनी छवि के साथ न्याय करते हुए 59 रनों की नाबाद पारी के दौरान 38 गेंदों पर 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस तरह भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए।

तेंदुलकर सात रन बनाकर दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि बेहतरीन फार्म में चल रहे गौतम गंभीर 10 रन बनाकर रन आउट हुए। तेंदुलकर पहले और दूसरे मुकाबले में भी पगबाधा आउट करार दिए गए थे। पहले मुकाबले में उन्होंने पांच रन बनाए थे जबकि दूसरे मुकाबले में वह छह रन ही बना सके थे। हालांकि दूसरे मुकाबले में उनके खिलाफ अंपायर का फैसला काफी विवादास्पद रहा था।

युवराज का विकेट लेने वाले श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने के पाकिस्तान के वसीम अकरम के विश्व रिकार्ड की बराबरी कर ली।

अपने करियर के 327वें मैच में खेलते हुए 36 वर्षीय मुरलीधरन ने युवराज सिंह के रूप में अपने करियर का 502वां विकेट हासिल किया। अकरम ने भी इतने ही विकेट हासिल किए हैं। अकरम ने 356 मैचों में इतने विकेट चटकाए हैं।

मुरलीधरन दुनिया के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। उनके नाम 769 विकेट दर्ज हैं। वह क्रिकेट इतिहास के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से अधिक विकेट लिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+