आईपीएल : 4 खिलाड़ियों को अपने साथ रख सकेंगी फ्रेंचाइजी टीमें
मुंबई में रविवार को आयोजित आईपीएल की कार्यकारिणी की बैठक में इस बात का फैसला किया गया। आईपीएल-4 में कुल 10 टीमों को हिस्सा लेना है। आईपीएल-3 में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था जबकि अगले वर्ष इस आयोजन में कोच्ची और पुणे फ्रेंचाइजी टीमें भी हिस्सा लेंगी।
आईपीएल-4 का आयोजन फरवरी-मार्च में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप (50 ओवर) के पांच दिन के बाद शुरू होगा। आईपीएल-4 का फाइनल दो अप्रैल को खेला जाएगा जबकि इसके अंतर्गत कुल 74 मैच खेले जाएंगे।
आईपीएल-4 की नीलामी में शामिल होने के लिए टीमों को 90 लाख डॉलर की सुरक्षित राशि खर्च करने की इजाजत दी गई है जबकि आईपीएल-3 के लिए यह राशि 70 लाख डॉलर थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications