इंडियन सुपर लीग: फुटबॉल मैच में गोवा ने कोलकाता को ड्रॉ पर रोका, खुला खाता
कोलकाता। इंडियन सुपर लीग में रविवार को पिछले सीजन की रनर टीम एफसी गोवा और कोलकाता के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। इसमें गोवा की टीम ने शानदार खेल दिखाया और मैच को ड्रॉ करा लिया।
ब्रिक्स समिट 2016: गोवा में समाप्त हुआ सम्मेलन, भारत को चीन से मिली निराशा
कोलकाता ने खेला पहला ड्रॉ
कोलकाता की टीम आईएसएल सीजन 3 में अबतक अपराजेय रही है और गोवा ने उसे उसी की सरजमीं पर 1-1 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। इस ड्रॉ मैच के साथ ही गोवा का लगातार तीन हार के बाद खाता खुला है और उसने पहला अंक जुटाया है। जबकि कोलकाता की टीम के चार मैच में अब तक छह पॉइंट हो चुके हैं।
छठवें मिनट में हो गया पहला गोल
कोलकाता की टीम की तरफ से मैच के छठवें मिनट में दक्षिण अफ्रीका मूल के मिडफील्डर समीघ दूती ने गोल दाग दिया। इसके बाद गोवा की टीम ने कड़ी टक्कर दी और मैच के पहले हाफ में इसके अतिरिक्त कोई भी गोल नहीं करने दिया।
Twitter War: नरेंद्र मोदी पर भड़के अनुराग कश्यप तो अभिजीत भट्टाचार्य ने ऐसे सुनाई खरी-खोटी
दूसरे हाफ में गोवा की तरफ से गोल
आखिरकार, मैच के 77वें मिनट में गोवा की टीम से जोफ्रे गोंजालेज ने पेनल्टी शूटआउट पर जबरदस्त किक मारी और यह गोल में तब्दील हो गई। इसके बाद मैच में एक भी गोल नहीं हुआ और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


