Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्रेंच ओपन जीतने के लिए फेडरर को करना पड़ा 3 साल इंतजार

इस खिताब के साथ फेडरर ने कुल 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के अमेरिकी खिलाड़ी पीट सैंप्रास की बराबरी की और साथ ही चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हुए।

रविवार को स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग को हराने के बाद फेडरर ने भी स्वीकार किया कि यह उनकी अविश्वसनीय सफलता है। फेडरर ने कहा, "यह न भूलने वाली सफलता है। मुझे अपने करियर पर गर्व है। मुझे वह सब मिला, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था।"

फेडरर ने हालांकि स्वीकार किया कि फ्रेंच ओपन में सफलता हासिल करने के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा और इस लिहाज से यह एक बहुत धीमा सफर रहा। फेडरर मानते हैं कि क्लेकोर्ट पर नडाल के वर्चस्व के कारण यह प्रक्रिया काफी धीमी रही।

फेडरर ने कहा कि वह हमेशा से यह मानते रहे हैं कि उनके अंदर फ्रेंच ओपन या फिर कोई अन्य ग्रैंड स्लैम जीतने की क्षमता है और इसी वजह से वह खुद को फिट रखे हुए थे।

फेडरर ने कहा, "ग्रैंड स्लैम जीतने के लिए फिटनेस काफी मायने रखती है और यही कारण है कि इस साल आस्ट्रेलियन ओपन के बाद मैंने छह सप्ताह तक आराम करने का फैसला किया था। मैं हर तरह से फिट होकर फ्रेंच ओपन में अपनी दावेदारी पेश करना चाहता था।"

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+