डेविस कप : चेन्नई में खेलने से इंकार कर सकता है आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक आस्ट्रेलिया आईटीएफ की इस दलील से सहमत नहीं है कि चेन्नई में मैच खेलना पूरी तरह सुरक्षित है और यही कारण है कि वह 8-10 मई तक खेले जाने वाले इन मुकाबलों का बहिष्कार कर सकता है।
इसका कारण यह है कि आस्ट्रेलिया के दो प्रमुख खिलाड़ी लेटन हेविट और क्रिस गुसिकोइन सुरक्षा कारणों के मद्देनजर भारत में खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।
टीए अच्छी तरह जानता है कि भारत के साथ होने वाले इस मुकाबले का बहिष्कार उसके लिए काफी महंगा पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों के दबाव के आगे वह मजबूर है।
मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद टीए ने भारत में खेलने को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए आईटीएफ से इन मैचों को किसी और देश में कराने का अनुरोध किया था लेकिन आईटीएफ ने सुरक्षा संबंधी जांच कराने के बाद चेन्नई को सुरक्षित आयोजन स्थल करार देते हुए आस्ट्रेलिया की मांग ठुकरा दी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications