शायर बने वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर को इसके लिए अपना मंच चुना है। एक दिन पहले सहवाग ने ट्विटर पर एक प्रेरक लेख लिखा था और शुक्रवार को उन्होंने अपने ब्लैकबेरी मोबाइल के जरिए ट्विटर पर खुद को 'फॉलो' करने वालों के लिए एक शेर अर्ज किया है।
शेर कुछ इस प्रकार है, 'किस्मत पर अपनी हमें नाज होता है, जब आपका ख्याल हमारे साथ होता है। लगता है दिल में दिल में धड़कन ही नहीं, जब आपकी कमी का अहसास होता है।'
गुरुवार को सहवाग ने जो प्रेरक कहानी लिखी थी, वह इस प्रकार है, 'अपने पास जूता नहीं होने के कारण एक आदमी रो पड़ा लेकिन अचानक वह चुप हो गया क्योंकि उसने एक ऐसे आदमी को देख लिया था, जिसके पास पैर ही नहीं थे। जिंदगी उम्मीदों और खुशियों से भरी है..यह आप पर है कि आप इसे किस तरह जीते हैं।'
ट्विटर पर सहवाग काफी सक्रिय हैं। हालांकि अब तक उनके साथ सिर्फ 27,998 प्रशंसक ही जुड़ सके हैं। दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर ने पहले ही दिन 37 हजार से अधिक प्रशंसकों का समर्थन हासिल किया था।
आज तेंदुलकर को फालो करने वालों की संख्या तीन लाख से भी अधिक है। सहवाग खुद भी तेंदुलकर के फालोअर हैं। इसके अलावा वह सेलेब्रिटी फोटोग्राफर अतुल कासबेकर, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को फॉलो करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications