फीफा विश्व कप : अधिकांश जर्मनीवासियों को खिताबी जीत का भरोसा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस संबंध में जर्मनी में एक सर्वेक्षण कराया गया, जिसमें अधिकांश लोगों ने अपनी टीम को विजेता बताया। जर्मनी चौथी बार खिताबी जीत के लिए प्रयासरत है।
मशहूर पत्रिका 'किकर स्पोर्ट्स' और 'बिल्ड' द्वारा सोमवार को जारी ऑनलाइन सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि जर्मनी को हालांकि बुधवार को स्पेन के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है लेकिन अधिकांश देशवासी यही मानते हैं कि जोएकिम लोउ की टीम खिताब जीतने में सफल रहेगी।
'बिल्ड' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 83 फीसदी लोगों ने जर्मनी को भावी विजेता बताया जबकि नौ फीसदी ने हॉलैंड को और छह फीसदी ने स्पेन को चैम्पियन कहा।
दो प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं जो यह मानते हैं कि इस बार उरुग्वे की टीम विश्व चैम्पियन बनेगी। यह र्पिोट 18,000 लोगों के मतों पर आधारित है।
'किकर' ने यह नहीं बताया कि उसके सर्वेक्षण में कितने लोगों ने हिस्सा लिया लेकिन उसकी रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 75 फीसदी लोग जर्मनी को विजेता के तौर पर देख रहे हैं।
11 फीसदी लोग हॉलैंड को और 10 फीसदी लोग स्पेन को चैम्पियन मान रहे हैं। लगभग चार फीसदी लोग उरुग्वे को चैम्पियन के तौर पर देख रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications