आईएसएल : केरल के साथ फुटबॉल मैच ड्रॉ, हार की हैट्रिक से बचा पुणे
नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग में सोमवार को हुए फुटबॉल मैच में पुणे और केरल की टीमें आमने-सामने थीं। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा और दोनों टीमों को एक पॉइंट मिला।
नीतीश ने अखिलेश यादव को दी यह अहम सलाह, मुलायम सिंह पर कसा तंज
मैच में पहला गोल तीसरे मिनट में केरल की तरफ से सेड्रिक हेंगबार्ट ने किया। उन्होंने यह गोल मेहताब हुसैन के कॉर्नर क्रॉस पर एजराक माहामात का अटेम्प्ट फेल होने के बाद किया।
केरल को अब तक पांच मैचों में केवल एक ही जीत मिली है। वह पांच पॉइंट के साथ पांचवें प्लेस पर है।
भुवनेश्वर : अस्पताल के ICU में आग लगने से 20 से ज्यादा की मौत
इसके बाद पुणे की तरफ से 33वें मिनट में केरल के स्ट्राइकर माइकल चोपड़ा को यैलो कार्ड दिखा दिया गया। इस संघर्षपूर्ण मैच के 56वें मिनट में केरल के गोलकीपर संदीप नंदी ने बेहतरीन डिफेंस दिखाया।
मैच के दूसरे हाफ में पुणे की टीम को आखिरकार 68वें मिनट में सफलता मिली। कप्तान सिसोको ने गोल कर स्कोर को 1-1 करा लिया।
सिसोको लिवरपूल और जुवेंतस जैसी फुटबॉल टीमों के प्लेयर रह चुके हैं। इसके कुछ मिनट बाद ही केरल ने फिर अटैक किया लेकिन पुणे के गोलकीपर चौकन्ने थे और उन्होंने गोल नहीं होने दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
