बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद कोचिंग छोड़ने वाले कोच को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया खास तोहफा
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच डेरेन लेहमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है। डेरेन लेहमन अब यहां राष्ट्रीय परफॉर्मेंस कार्यक्रम के तहत युवा प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज यह जानकारी दी।
लेहमन अक्टूबर तक इस पद पर रहेंगे। लेहमन ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बॉल टेंपरिंग मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का जबकि केमरन बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेहमन अब सीए के एनपीएस के प्रमुख कोच ट्रॉय कूले के साथ काम करेंगे।
राष्ट्रीय टीम का प्रभार संभालने से पहले ब्रिसबेन में राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र के साथ काम करने वाले लेहमन, कूले, रेयान हैरिस और क्रिस रोजर्स के साथ मिलकर राष्ट्रीय परफॉर्मेंस टीम (एनपीएस) के विकास पर नजर रखेंगे। लेहमन को साल 2019 तक ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया था लेकिन मार्च में केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण उन्हें कार्यकाल के बीच में ही पद छोड़ने को बाध्य होना पड़ा। उन्होंने हालांकि इस मामले में क्लीनचिट दी गई थी।
वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कूले के हवाले से बताया, "मेरी उनसे (लेहमन से) अच्छी बातचीत हुई है और उन्होंने कोचिंग को जारी रखने की इच्छा जताई है। यह एक शानदार मौका है, क्योंकि इस क्षेत्र में उनके पास जो विशेषज्ञ कौशल है, हमें उसकी आवश्यकता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
