Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलंबो टेस्ट : भारत के खिलाफ संगकारा का पांचवां शतक

भारत के खिलाफ अरविंद डी सिल्वा और माहेला जयवर्धने भी पांच-पांच शतक लगा चुके हैं। संगकारा भारत के खिलाफ अब तक 1000 से अधिक रन बटोर चुके हैं। उनके खाते में भारत के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में 53.84 के औसत से कुल 1023 रन दर्ज हैं। वह अब तक टेस्ट मैचों में पांच शतक लगा चुके हैं।

संगकारा ने टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक लगाने का कारनामा किया है। ऐसा करने वाले वह दूसरे श्रीलंकाई कप्तान हैं। उन्होंने 2009 में मुंबई के ब्रेबार्न स्टेडियम में 137 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी 103 रन बनाए थे।

संगकारा ने शानदार शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना (100) के साथ दूसरे विकेट के लिए 174 रन जोड़े। इस मैदान पर इस विकेट के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले नवेद नवाज और माइकल वेंडोर्ट ने 2002 में बांग्लादेश के खिलाफ इस विकेट के लिए 172 रन जोड़े थे।

पारानाविताना ने इस श्रृंखला और अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा। शानदार फार्म में चल रहे पारानाविताना ने गॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में 110 रन बनाए थे। पारानाविताना ने तिलकरत्ने दिलशान (54) के साथ पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। पहले विकेट के लिए श्रीलंका के लिहाज से यह एक रिकार्ड है।

भारत के युवा बल्लेबाज सुरेश रैना को कोलंबो में पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला। रैना ने 98 एकदिवसीय मैच खेलने के बाद पहला टेस्ट खेलने का मौका हासिल किया। भारत के लिहाज से यह एक रिकार्ड है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+