Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास सत्र के दौरान बिजली गिरने से पूर्व फुटबाॅल खिलाड़ी की माैत

धनबाद (झारखंड): खेल जगत से दुख भरी खबर सामने आई है। अभिजीत गांगुली नाम के एक पूर्व फुटबाॅल खिलाड़ी की अभ्यास सत्र के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। यह हादसा तब घटा जब वे अन्य खिलाडियों के साथ बिरसा मुंडा स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे। पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी अभिजीत गांगुली के अलावा दो अन्य फुटबॉलर भी इस हादसे सा शिकार हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

पुलिस से मिली जाकारी के अनुसार 53 साल के गांगुली धनबाद रेलवे डिवीजन के फुटबॉल कोच थे। वह स्टेडियम में लड़कों और लड़कियों को कोचिंग दे रहे थे, जब सुबह साढ़े सात बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। उन पर और दो अन्य खिलाड़ियों पर बिजली गिर गई. मौजूदा राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि लाल हेम्ब्राम और चंदन टुडू इससे उबर गए, जबकि गांगुली बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गांगुली के परिवार में एक बेटा, पत्नी और मां हैं।

गांगुली ने 1993 में संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया था। अभिजीत की गिनती 1990 में 1990 सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर्स में की जाती थी। धनबाद फुटबॉल एसोसिएशन () के सचिव फैयाज अहमद ने दुख जताते हुए कहा कि इस शहर ने एक शानदार कोच खो दिया। वह एक संपूर्ण और समर्पित कोच थे. उन्होंने न सिर्फ रविलाल टूडु और संगीता कुमारी जैसे दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार किया, बल्कि झारखंड इंटर डिस्ट्रिक चैंपियन‌शिप में धनबाद की टीम को फाइनल तक पहुंचाया, जहां टीम रनर अप रही। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रणजीत केसरी ने कहा कि यह खेल जगत के लिए एक दुखद घटना है। खासतौर पर इस राज्य के फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह बड़ा नुकसान है।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 9:44 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+