गॉल टेस्ट : संगकारा का शतक, श्रीलंका के 200 रन पूरे (लीड-4)
श्रीलंकाई टीम ने कप्तान के शानदार शतक और सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना के नाबाद अर्धशतक की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे सत्र के दौरान एक विकेट खोकर 220 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
मेजबान टीम ने भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए थे। उस समय तक मेजबान टीम ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाया था। दिलशान 24 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 25 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए।
दिलशान का विकेट 55 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद पारी की शुरुआत करने आए पारानाविताना और कप्तान कुमार संगकारा ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
पारानाविताना ने 180 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 86 रन बनाए हैं जबकि संगकारा 136 गेंदों पर 12 चौकों की सहायता से 100 रन बनाकर नाबाद हैं। संगकारा ने टेस्ट मैचों में अपना 22वां शतक लगाया। वह पारानाविताना के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की नाबाद साझेदारी निभा चुके हैं।
मैदान गीला होने के कारण मैच करीब एक घंटे विलंब से शुरू हुआ। मिथुन अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं जबकि श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के करियर का यह आखिरी टेस्ट मैच है। मुरली ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 792 विकेट लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications