For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फ़ुटबॉल विश्व कपः मेसी को आखिर हुआ क्या है?

By Bbc Hindi

क्रोएशिया के ख़िलाफ़ निज़नी नोवगोरोड में 3-0 से हार के बाद बिखरे बालों के साथ ड्रेसिंग रूम में जाते अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की तस्वीर फ़ुटबॉल विश्व कप 2018 में उनके प्रदर्शन की हकीक़त खुद बयां करती है.

पांच बार 'गोल्डन शू' पुरस्कार जीतने वाले मेसी इस विश्व कप में अब तक न तो एक भी गोल करने में कामयाब हुए हैं और न ही उन्होंने कोई ऐसा पास ही दिया है जिससे टीम को गोल करने में मदद मिली हो. इतना ही नहीं आइसलैंड के ख़िलाफ़ वो पेनाल्टी पर भी गोल करने से चूक चूके हैं. हालत यह है कि अर्जेंटीना की टीम में उनके शामिल होने और 2002 विश्व कप के बाद से पहली बार टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर होने का ख़तरा मंडरा रहा है.

मेसी दो दिन बाद यानी 24 जून को 31 के होने वाले हैं, तो उम्र के लिहाज से उनके पास एक और विश्व कप खेलने का समय तो दिखता है. लेकिन फ़ुटबॉल के जानकारों के मुताबिक रूस में खेला जा रहा फ़ुटबॉल विश्व कप 2018 मेसी के पास अर्जेंटीना के लिए बड़ा खिताब जीतने का आख़िरी मौका हो सकता है. अब तक वो अर्जेंटीना को बीजिंग ओलंपिक 2008 में गोल्ड ही दिला सके हैं.

अर्जेंटीना पर विश्व कप से बाहर होने का ख़तरा

फ़ुटबॉल का नशा चढ़ता है तो ये होता है

यहां तक कि बार्सिलोना (क्लब) के लिए इस सीजन में वो कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. घरेलू लीग जीतने के बावजूद केटेलोनियाई टीम यूएफा चैंपियंस लीग के लगातार तीसरे सीजन में क्वार्टर फ़ाइनल से ही बाहर हो गई और उनके चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड ने इस टूर्नामेंट में हावी रहते हुए खिताब को अपने नाम किया.

ऐसे कई कारण गिनाए जा सकते हैं तो बताते हैं कि मेसी इस सीजन में संघर्ष क्यों कर रहे हैं:

1) शारीरिक थकावट

2017-18 के यूरोपीय सीजन के दौरान मेसी ने 54 मैच खेले, 2014-15 के बाद पिछले पांच सालों के दौरान सबसे ज़्यादा. फ़ुटबॉल के आंकड़ों की जर्मन वेबसाइट Transfermarkt के मुताबिक इस दौरान वो 4,468 मिनट खेले और मैदान पर औसतन 82.7 मिनट रहे. इसके बावजूद उन्होंने बार्सिलोना के लिए 45 गोल किए और 18 गोल करने में मदद की.

फुटबॉल वर्ल्ड कप का जुनून

2) चोट से परेशान

अप्रैल 2018 में अर्जेंटीना के अख़बार क्लारिन ने राष्ट्रीय टीम के सूत्रों के हवाले से लिखा कि मेसी दाहिने जांघ की चोट से जूझ रहे हैं जो दौड़ने और रफ़्तार बदलने की उनकी क्षमता को प्रभावित कर रहा है.

उनकी यह समस्या तब सार्वजनिक हो गई जब वो स्पेन और इटली के ख़िलाफ़ दोस्ताना मुकाबले में बाहर बैठे. स्पेन के ख़िलाफ़ तो उन्हे बाहर बैठते हुए अपने साथियों को 6-1 से हारते हुए देखना पड़ा.

आख़िर पेले का नाम पेले कैसे पड़ गया?

3) टीम अर्जेंटीना का प्रदर्शन अच्छा नहीं

रूस में खेले जाने वाले विश्व कप 2018 के लिए दक्षिण अमरीका में हुए क्वालिफ़िकेशन टूर्नामेंट में अर्जेंटीना का प्रदर्शन ख़राब रहा और किसी तरह अंतिम दौर में जगह बना पाने में कामयाब हुआ. इस टूर्नामेंट में मेसी ने सबसे अधिक 7 गोल किए लेकिन टीम के इस दयनीय प्रदर्शन को प्रशंसकों और मीडिया की आलोचना झेलनी पड़ी.

अर्जेंटीना 2014 के फ़ुटबॉल विश्व कप का उपवेजिता है, जहां फ़ाइनल मुकाबले के एक्स्ट्रा टाइम में उसे जर्मनी के हाथों शिकस्त मिली थी. दो बार के चैंपियन अर्जेंटीना ने पिछला विश्व कप 1986 में जीता था. 1993 में कोपा अमरीका के बाद से वो एक भी बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर सके हैं. यहां तक कि 2004 और 2008 में लगातार दो ओलंपिक खिताब भी उनके इस दुख को कम नहीं कर सकता.

मेसी से मिलने ये भारतीय साइकिल से रूस पहुंच गया

4) रोनाल्डो बने दुखती रग

मेसी का दुख देखने पर तब और भी बढ़ जाता है जब ये देखा जाए कि उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व कप 2018 में ज़ोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब तक एक हैट्रिक समेत चार गोल दाग चुके हैं.

रोनाल्डो ने रूस में खेले जा रहे विश्व कप 2018 के पहले मैच में ही स्पेन के ख़िलाफ़ हैट्रिक से शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने फ्री किक से जो गोल किया उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

इसके बाद मोरक्को के ख़िलाफ़ टीम का एकमात्र निर्णायक गोल, एक बुलेट हेडर, भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ही किया.

फिलहाल इस टूर्नामेंट में रोनाल्डो बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं, वहीं मेसी आइसलैंड के ख़िलाफ़ उनके पेनल्टी मिस करने की वजह से लोगों की जुबान पर हैं.

और दो साल पहले रोनाल्डो ने वो किया जिसे मेसी अब तक नहीं कर सके हैं. क्वार्टर फ़ाइनल और सेमीफ़ाइनल में गोल के साथ उन्होंने अपनी टीम को यूरो 2016 का खिताब दिलाया.

रोनाल्डो पूरे टूर्नामेंट में छाए रहे लेकिन फ़ाइनल में 22वें मिनट के बाद वो चोटिल हो गए. लेकिन इसके बाद वो प्लेयर कोच की भूमिका निभाते नज़र आए. अपनी टीम को साइड लाइन के बाहर से निर्देश देते रहे.

इसके अलावा मेसी पर इस टूर्नामेंट में तमाशबीन बनने का ख़तरा भी मंडरा रहा है, वो भी चोटिल होने के बहाने के बगैर.

भविष्य बताने वाली बिल्ली और वो ऐतिहासिक मुलाक़ात

मैक्सिको के एक गोल से धरती पर भूकंप आ गया था?

फ़ुटबॉल विश्व कप 2018: जानिए ख़ास बातें

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Story first published: Friday, June 22, 2018, 19:14 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+