For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम पर यौनकर्मी ने लगाए आरोप

By Jaya Nigam

लंदन। टाइगर वुड्स और वायने रुनी के बाद ब्रिटेन के स्टार फुटबालर डेविड बेकहम भी 'सेक्स स्कैंडल' के आरोपों से घिर गए हैं। बोस्नियाई मूल की एक यौनकर्मी इरमा निसी ने स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम के पति और फैशनेबल फुटबॉल खिलाड़ी बेकहम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेकहम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और वह कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।

अमेरिका की मशहूर साप्ताहिक पत्रिका 'इन टच' ने कथित यौनकर्मी के बयान को प्रकाशित किया है। 26 साल की इरमा ने दावा किया है कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की एवज में बेकहम ने उसे 3200 पाउंड दिए थे। स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार पत्रिका के साथ बातचीत में इरमा ने 35 साल के बेकहम से जुड़े कई दावे किए हैं।

यौनकर्मी ने दावा किया है, "अगस्त, 2007 में न्यूयार्क के ली पार्कर मेरेडियन होटल में बेकहम ने मेरे साथ रात गुजारी थी। इस दौरान उन्होंने मेरे साथ असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाया। इसके बदले बेकहम ने मुझे 3200 पाउंड दिए।" इरमा ने कहा, "बेकहम के साथ पहली बार संबंध बनाने के समय एक और युवती भी हमारे साथ दी। बेकहम से मेरी दूसरी मुलाकात लंदन के एक होटल में हुई और उन्होंने यहां भी मेरे साथ संबंध बनाए। इस बार भी उन्होंने मुझे 3200 पाउंड दिए।"

दूसरी ओर, बेकहम ने इन आरोपों को बकवास करार दिया है। उनके एक करीबी दोस्त ने कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हुए कहा, "पत्रिका और इस महिला ने पूरी तरह से गलत तथ्यों को पेश किया है। हमारे अगले कदम का सामना करने के लिए इन लोगों को तैयार रहना चाहिए।

यह बात सही है कि बेकहम अगस्त, 2007 में न्यूयार्क में थे लेकिन जिस होटल में उनके ठहरने का दावा इस महिला ने किया है, उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।" बेकहम के मित्र ने कहा, "पत्रिका की इस आधारहीन रिपोर्ट से डेविड और विक्टोरिया पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। दोनों बहुत शांत और मजबूत इंसान हैं। दोनों सच के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। दोनों के रिश्ते मजबूत हैं।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+