Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन हुए चोटिल



मुंबई। मंगलवार को वानखेड़े मैदान में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन चोटिल हो गए। इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने बैंगलोर को 46 रन से करारी शिकस्त दी है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली। एक तरफ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 94 रन की पारी खेली तो वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 92 रन बनाए।

आंख के पास लगी गेंद

13वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने शॉट लगाया जिसे शॉर्ट मिड-विकेट पर हार्दिक पंड्या ने पकड़ा। पंड्या ने थ्रो किया तो गेंद विकेटकीपर ईशान किशन के चेहरे पर जा लगी। ईशान ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वह दर्द के कारण मैदान पर गिर गए।

इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी आदित्य तरे ने संभाली। इस मैच में मुंबई की टीम ने आरसीबी को 214 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 167 रन ही बना सकी थी।

Story first published: Wednesday, April 18, 2018, 17:06 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+