Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड दौरे को लेकर केएल राहुल ने कही दिल जीतने वाली बात


नई दिल्ली। आईपीएल 11 की अगर बात करें तो यह सीजन कुछ खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा है। वहीं अगर युवा खिलाड़ियों की बात करें तो उनके लिए ये सीजन सबसे ज्यादा बेहतरीन रहा है। इस सीजन वैसे तो कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा लेकिन अगर पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की बात करें तो उनके लिए यह सीजन बेहद खास रहा है। इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को कई मुकाबले जिताए हैं। पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इस सीजन 14 मुकाबलों में 659 रन बनाए और इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक भी केएल राहुल ने ही बनाई। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद अब केएल राहुल अगले मुकाबलों के लिए तैयारी करने में जुट गए हैं और उन्होंने इसके लिए एक बड़ी बात कही।

केएल राहुल ने कही बड़ी बातः केएल राहुल ने कहा की मैच हमें परिस्थितियों के हिसाब से खेलना चाहिए खासतौर पर टी20 के खेल में जहां हर गेंद एक इवेंट है। उन्होंने कहा मैने जो कुछ भी अपने इस 2-3 साल के करियर में सीखा था उसे मैने आईपीएल में दिखाया, मैने अनुभव औऱ दिमाग का पूरा इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा की मेरा पूरा ध्यान रहता है की मैं अंत तक खेलूं और अपनी टीम को जीत दिला के जाउं। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए टेस्ट मैच से अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में राहुल ने कहा की अगले साल होने वाले विश्वकप मैच से पहले इंग्लैंड का दौरा काफी महत्वपूर्ण है, और वो चाहते हैं की वो अपनी लय बरकरार रखें।

Story first published: Friday, June 1, 2018, 12:12 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+