Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL: ईडी की बड़ी कार्रवाई- बीसीसीआई समेत ललित मोदी व श्रीनिवासन पर लगाया करोड़ों का जुर्माना

नई दिल्ली। आईपीएल के मुकाबले भले ही समाप्त हो गए हैं लेकिन उसकी चर्चाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में आईपीएल के लिए बहुत बुरी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने बीसीसीआई, आईपीएल के फाउंडर और सवालों के घेरे में रहे पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और पूर्व बीसीसीआई अध्य़क्ष एन श्रीनिवासन पर विदेशी विनिमय प्रंबंधन अधिनियम ( फेमा ) के तहत अरबों रुपये के लेन देन मामले में जुर्माना लगाया गया है।

ये है मामलाः इस बात में कोई शक नहीं की आईपीएल के खेल ने क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव लाया है लेकिन ये बात भी साफ है की अरबों रुपये का यह खेल सवालों के घेरे में भी बना रहता है। गौरतलब हो की आईपीएल का दूसरा सत्र साउथ अफ्रीका में खेला गया था। इसी सत्र में रुपये के लेन देन मामल में ईडी ने बीसीसीआई पर 82 करोड़ 66 लाख, ललित मोदी पर 10 करोड़ 65 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन पर 11 करोड़ 53 लाख का जुर्माना मुकर्रर किया गया है। बता दें कि ललित मोदी के अलावा बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों और कंपनियों पर विदेशी मुद्रा विनिमय कानूनों के उल्लंघन के आरोप हैं।

Story first published: Friday, June 1, 2018, 9:46 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+