FIFA World Cup 2018: अपने पहले वर्ल्ड कप में खुद को प्रूव करने उतरेगी पनामा
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे। वहीं खिताबी जंग 15 जुलाई को होगी।
पिछली बार की चैंपियन जर्मनी को इस बार भी फेवरेट माना जा रहा है इसके अलावा रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन ब्राजील भी प्रमुख दावेदार है। हालांकि इन टीमों के सामने अर्जेंटीना और बेल्जियम जैसी टीमों का टैलेंटेड स्क्वॉड होगा जिससे पार पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है। फीफा वर्ल्ड कप का पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच मास्को के लुज़्निकी में खेला जाएगा।
फीफा वर्ल्ड कप से पहले मायखेल आपको हर रोज उन 32 टीमों के बारे में बताएगा जो इस महाकुम्भ में हिस्सा ले रही हैं। आज हम बात कर रहे हैं पनामा की।
देशः पनामा
ग्रुप: G, इसमें पनाम के अलावा इंग्लैंड, बेल्जियम और ट्यूनीशिया भी हैं।
फिक्स्चर (मुकाबले):
पनामा बनाम बेल्जियम, 18 जून, 8.30PM IST (सोची)
पनामा बनाम इंग्लैंड, 24 जून, 5.30PM IST (निजनी नोवगोरोड)
पनामा बनाम ट्यूनीशिया, 27 जून, 11.30PM IST (सरांस्क)
फीफा रैकिंगः 55
पिछला वर्ल्ड कपः टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई
सबसे अच्छा प्रदर्शनः टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाई है।
स्टार प्लेयर: रोमन टोरेस (सिएटल साउंडर्स के डिफेंडर), जैम पेनेडो (डाइनामो बुखारेस्ट के गोलकीपर), जोस लुइस रोड्रिगेज (जेंट के मिडफील्डर)
कोच: हर्नन मारियो गोमेज
पनामा की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही है। कह सकते हैं कि अमेरिका की कीमत पर पनामा ने रूस का टिकट कटाया है। ओमार गोंजालेज का आत्मघाती गोल अमेरिका के लिए घातक साबित हुआ और 32 साल में टीम पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। यही कारण है कि ओमार को लगातार कोसा जा रहा है। वहीं जब कोनकैफ क्षेत्र के अन्य क्वालीफायर के नतीजों के बाद अमेरिका के बाहर होने की पुष्टि हुई तो पनामा की किस्मत जाग गई और उसने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। पनामा ने कोस्टा रिका को 2-1 से हराकर पहली बार विश्व कप में जगह बनाई।
| #SomosLaSele | EL GOOOOOOOOL QUE NOS TIENE EN EL MUNDIAL!!!!!!!! pic.twitter.com/A2hkCu3bhN
— SomosLaSele (@SomosLaSele) October 11, 2017
पनामा अग्ली (गंदा खेल) खेल खेलने में गर्व महसूस करता है और यह कभी-कभी उनकी लिए फायदेमंद हो सकता है। वे अग्ली खेल से विरोधियों को उत्तेजित करके उन्हें विचलित करने की कोशिश करते हैं और जब विपक्षी टीम अपना ध्यान खो देती है तो फिर पनामा काउंटर अटैक करती है। पनामा के खिलाड़ियों की उम्र बढ़ रही है और वे रूस में सबसे ज्यादा औसत आयु वाले खिलाड़ी कहे जा रहे हैं। उनकी प्रणाली को समझना आसान है और जिन्होंने इसे समझा है उसने बुरी तरह हराया है। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका में 4-0 से हार और स्विट्जरलैंड में 0-6 की हार को इसी तौर पर देखा जा सकता है।
कोलम्बियाई कोच हर्नन डारियो गोमेज, जिन्होंने पहले 1998 में अपने देश को विश्व कप में गाइड किया था और फिर 2002 में इक्वाडोर को, अब वे ही पनामा को कोच कर रहे हैं। हर्नन पीछे की ओर पांच (5-3-2 या 3-5-2) के साथ डिफेंसिव फॉर्मेशन प्लान करते हैं। ये उनका शानदार तरीका लगता है। गोमेज के पास गेब्रियल टोरेस और ब्लास पेरेज में तेजी से आगे बढ़ने का एक पूरा सेट है, जो काउंटर से स्कोर करने में माहिर हैं। अल्बर्टो क्विंटरो भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्लेमेकर साबित हो सकते हैं। पनामा बहुत जुनून के साथ खेलता है लेकिन उनकी शेलनी की स्टाइल निश्चित रूप से दर्शकों को निराश कर सकती है
भविष्यवाणीः ये कहना मुश्किल है कि पनामा ग्रुप जी से आगे बढ़ पाएगी। हालांकि वे इंग्लैंड के साथ गेम बना सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
