IPL 2018: क्रिस गेल ने किए चौंकाने वाले खुलासे, हैरान रह जाएंगे आप
नई दिल्ली। आईपीएल 11 की सीजन अब समाप्त हो चुकी है, चेन्नई सुपरकिंग की टीम ने हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। कुछ खिलाड़ी इस सीरीज के बीच में ही अपने देश रवाना हो गए थे, वहीं कुछ सीरीज समाप्त होने के बाद भारत में वक्त बिता रहे हैं। इन खिलाड़ियों में एक नाम है वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल का। गौरतलब हो की पिछले सीजन का मुकाबला गेल ने आरसीबी के लिए खेला था, लेकिन इस सीजन जब नीलामी हुई तो आरसीबी की टीम ने उनपर भरोसा नहीं जताया। नीलामी के अंतिम वक्त में जाकर सहवाग के रहने पर पंजाब की टीम ने उनपर भरोसा जताया था। आरसीबी के इस रवैये से गेल खासा निराश भी थे। उन्होंने बताया की वो इस दौरान क्या सोच रहे थे।
गेल ने कहा कुछ यूंः गौरतलब हो की पंजाब की टीम ने गेल को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। एक सवाल के जवाब में गेल ने बताया की मुझे जब शुरुआती नीलामी में नहीं खरीदा गया तो मुझे हैरानी नहीं हुई थी। एक खिलाड़ी को ऐसे वक्त के लिए हमेशा तैयार रहना पड़ता है। गेल ने कहा था की सहवाग ने मुझे टीम में शामिल करके आईपीएल को बचा लिया इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया की मैने कुछ गलत नहीं कहा था। आप मेरे मुकाबलों को देखें मैने 2 शतक लगाए हैं। मैने आईपीएल को बहुत कुछ दिया है। इसलिए मेरा ये कहना कहीं से भी गलत नहीं है। गौरतलब हो की गेल ने इस सीजन 11 मैचों में 368 रन बनाए हैं जिनमें एक शतक भी शामिल हैं।
Story first published: Wednesday, May 30, 2018, 9:58 [IST]
Other articles published on May 30, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
