बीबीसी हिंदी पर विश्व कप फ़ुटबॉल
पंकज प्रियदर्शी
बीबीसी संवाददाता
विश्व कप फ़ुटबॉल का मेला जल्द ही शुरू होने वाला है. इस बार मेज़बान है दक्षिण अफ़्रीका. एक महीने तक चलने वाले इस खेल मेले पर दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नज़र है.
तो फ़ुटबॉल के इस महाकुंभ के लिए हमने भी कमर कस ली है. सभी मैचों की रिपोर्ट के अलावा और भी कई विशेष जानकारियाँ हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं.
रेडियो के साथ-साथ इंटरनेट पर भी. जल्द ही बीबीसी हिंदी डॉट कॉम और बीबीसी हिंदी रेडियो पर फ़ुटबॉल विश्व कप के इतिहास के साथ ये प्रक्रिया शुरू हो रही है.
अब तक के फ़ुटबॉल विश्व कप की रोचक जानकारियों के साथ-साथ आपको बेहतरीन मैच और बेहतरीन गोल स्कोरर से भी हम आपको रू-ब-रू कराएँगे.
कुछ बेहतरीन कोच और खिलाड़ियों के बारे में भी हम आपको जानकारी देंगे. मैच के दौरान आपके लिए वेबसाइट पर लाइव अपडेट और ग्रुप टेबल मौजूद होगा.
तो रेडियो पर सीधे दक्षिण अफ़्रीका से आपको लाइव जानकारी मिलेगी. बीबीसी हिंदी के श्रोताओं और पाठकों के लिए मैं छह जून से दक्षिण अफ़्रीका के विभिन्न शहरों में मौजूद रहूँगा.
मैं वहाँ से न सिर्फ़ आपको मैचों की जानकारी दूँगा, बल्कि कई विशेष रिपोर्टें भी आपके लिए भेजूँगा. तस्वीरों के माध्यम से भी दक्षिण अफ़्रीका की ख़ास-ख़ास चीज़ें आप देख पाएँगे.
तो तैयार हो जाइए हमारे साथ विश्व कप फ़ुटबॉल का आनंद लेने के लिए. आप अपनी राय हमें [email protected] पर भेज सकते हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
