वेस्टइंडीज के सामने नहीं टिक सका आईसीसी वर्ल्ड इलेवन, बने कुछ खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। गुरुवार को इंग्लैंड के लार्ड्स मैदान पर एक अनोखा और शानदार मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ थी वेस्टइंडीज की टीम तो दूसरी तरफ थी दुनिया के स्टार बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बर्ल्ड प्लेइंग इलेवन । इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम विश्व एकादश पर भारी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए जबकि इसके जवाब में विश्व एकादश केवल 127 रन ही बना सकी और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
इस मैच में हुए कुछ अनोखे कारनामेः इस मैच में कई ऐसी चीजें देखने को मिलीं जो आम तौर पर आप क्रिकेट के मैदान पर नहीं देखने को मिलती है। गौरतलब हो की मैच के दौरान ही कमेंटेटर मैदान पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों से बात कर रहे थे और तीसरा इस मैच में रनर की इजाजत दी गई थी। हालांकि इस मैच से होने वाली कमाई को पिछले साल तूफान में तबाह हुए वेस्ट इंडीज के पांच मैदानों के पुर्ननिर्माण में खर्च किया जाएगा, यही इस खेल का उद्देश्य भी था। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की ओर से इविन लुईस, मार्लेन सैमुअल्स और दिनेश रामदीन ने बढ़िया बल्लेबाजी की और सैमुअल बद्री और आंद्रे रसल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया जिसके दम पर वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला जीत लिया। गौरतलब हो की इस मैच में प्लेइंग इलेवन की कप्तानी शाहिद अफरीदी कर रहे थे जिन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज लुईस ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की औरल 26 गेंदों में 58 रन बनाकर एक तेज शुरुआत अपनी टीम को दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
