स्ट्रॉस की कप्तानी पारी से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया
टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने कप्तान क्रिस गेल (46) और हरफनमौला ड्वेन ब्रावो (69) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए।
गेल ने अपनी 39 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए जबकि ब्रावो ने 72 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के उड़ाए।
इसके अलावा लिंडले सिमंस ने 29 रन, शिवनारायण चंद्रपॉल ने 27 रन और दिनेश रामदीन ने 26 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड की ओर से दमित्री मैस्कैरनहॉस और स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि जेम्स एंडरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ को एक-एक सफलता मिली।
वेस्टइंडीज की पारी समाप्त होने के साथ बारिश के कारण खेल काफी देर तक रुका रहा। बारिश थमने के बाद इंग्लैंड टीम को 20 ओवरों में 135 रन बनाने का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 18.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
कप्तान स्ट्रॉस ने 61 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 79 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि मैट प्रायर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। रवि बोपारा ने कप्तान के साथ पहले विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी करते हुए बहुमूल्य 35 रन बनाए।
स्ट्रॉस को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। पांचवां और आखिरी मुकाबला तीन अप्रैल को सेंट लूसिया में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications