फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक ब्राजील 1-0 से आगे (लीड-2)
ब्राजील के लिए पहला गोल फारवर्ड खिलाड़ी रोबिन्हो ने 10वें मिनट में किया। रोबिन्हो ने यह गोल फेलिप मेलो द्वारा दिए गए एक शानदार पास पर किया। रोबिन्हो ने विश्व कप में अपना दूसरा गोल किया। उन्होंने चिली के खिलाफ अंतिम-16 मुकाबले में भी एक गोल किया था।
इससे ठीक पहले आठवें मिनट में स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले फारवर्ड खिलाड़ी डानी एल्विस ने गेंद को हॉलैंड के गोलपोस्ट में डाल दिया था लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफसाइड करार दिया था।
शुरुआती दस मिनट के खेल में ब्राजील की टीम पूरी तरह हॉलैंड पर हावी रही लेकिन उसके बाद हॉलैंड ने भी लय पकड़ी और जोरदार हमला किया।
मध्यांतर तक के खेल के दौरान ब्राजील ने जहां 52 फीसदी समय तक गेंद अपने पास रखा वहीं हॉलैंड ने दो जोरदार आक्रमणों के दम पर बराबरी करने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह ब्राजीली रक्षापंक्ति को भेद नहीं सकी।
वर्ष 1988 में यूरोपीयन चैम्पियनशिप के रूप में अपना अब तक का सबसे बड़ा खिताब जीतने वाली हॉलैंड की टीम और छठी बार खिताब जीतने के लिए उत्सुक दिख रही ब्राजीली टीमें अब तक के प्रदर्शन के लिहाज से बराबर दिख रही हैं।
ब्राजील की टीम चिली को 3-0 से हराकर अंतिम-8 में पहुंची है जबकि हालैंड ने स्लोवाकिया को 2-1 से पराजित कर इस दौर में पहुंचने का श्रेय हासिल किया है। दोनों टीमें प्रतियोगिता में अभी तक अजेय रही हैं।
हॉलैंड ने जहां अपने तीनों मैच जीते हैं वहीं ब्राजील को पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था। ब्राजील ने अपने पहले मैच में उत्तर कोरिया को 2-1 से हराया था जबकि दूसरे मैच में उसने आइवरी कोस्ट को 3-1 के अंतर से पराजित किया था।
दूसरी ओर, हालैंड ने अपने पहले मैच में डेनमार्क को 2-0 से पराजित किया था। दूसरे मैच में वह जापान पर 1-0 से जीत हासिल करने में सफल रहा था। तीसरे मैच में उसने कैमरून को 2-1 से हराया था।
इस तरह हॉलैंड की टीम ने जहां नौ अंकों के साथ दूसरे दौर में पहुंचने का श्रेय हासिल किया था वहीं ब्राजील की टीम सात अंकों के साथ अपने ग्रुप में सबसे ऊपर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications