अफगान के इस बल्लेबाज ने कहा मैं विराट कोहली जैसा क्यों बनूं , जब मार सकता हूं उनसे लंबे छक्के
नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची है, लंबे-लंबे छक्के चौके लगना इल खेल में आम बात है। रोज कोई न कोई अपना जलवा बिखेर ही देता है। इसी बीच एक अफगानिस्तान के क्रिकेटर ने दुनिया के नंबर वन एकदिवसीय बल्लेबाज यानी की विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा की वो हर कोई विराट कोहली जैसा बने यह तो जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा की मैं उनकी तरह बनने की कोशिश, उऩकी तरह खाने की कोशिश भला क्यों करूं जब मैं उनसे लंबे छक्के मार सकता हूं। दरअसल अफरानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का वजन 90 किलो है और उऩकी लंबाई 5 फीट 8 इंच की है, और बेहद खास बात है की शहजाद को खाने पीने का बहुत शौक है। इसीलिए उन्होंने कहा की आखिर मैं विराट की तरह दुबला क्यों बनूं जब उऩसे लंबे छक्के मार सकता हूं।
पाकिस्तान के रिफ्यूजी कैंप में सीखा था क्रिकेटः जलालाबाद का रहने वाला यह खिलाड़ी दब मैदान में रहता है तो शायद ही ऐसा कोई पल हो जिसमें खामोशी रहती हो। शहजाद धाराप्रवाह उर्दू बोलते हैं, वहीं उन्हें हिंदी भी आती है। इनका कहना है की मैं फिटनेस का ध्यान रखता हूं लेकिन खाने का पूरा ध्यान रखता हूं। उन्होंने कहा की अगर कोई यह चाहता है की मैं विराट की तरह फिटनेस रखूं तो यह मेरे लिए संभव नहीं है। गौरतलब हो की इस खिलाड़ी पर अपना वजन कम न करने पर एक साल के लिए बैन भी लग गया था। इस दौरान उन्होंने काफी वक्त भारत में गुजारा और जाना की आखिर भारत के खिलाड़ी इतना फिट कैसे रहते हैं। शहजाद कैप्टन कूल धोनी को अपना सबसे प्रिय दोस्त मानते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
