For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

स्पेन के फुटबॉल स्टार जोस एंटोनियो रेयेस की सड़क दुर्घटना में मौत

नई दिल्ली। फुटबॉल जगत से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। स्पेन के स्टार फुटबॉलर जोस एंटोनियो रेयेस की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। यह हादसा उनके होम टाउन क्लब सेविला में शनिवार को हुआ। वे केवल 35 साल के थे।

यह दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी आर्सेनल, रियल मैड्रिड जैसे बड़े क्लबों की ओर से खेल चुका था। उन्होंने वर्तमान फुटबॉल क्लब सेविला ने इस घटना की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है जिसमे कहा गया है- 'हम बुरी खबर की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं। ट्रैफिक दुर्घटना में सेविला स्टार जोस एंटोनियो रेयेस की मौत हो गई है। रेस्ट इन पीस।' एंटोनियो ने सेविला में चार साल के दो स्पैल बिताए थे।

आपको बता दें कि वे सेविला क्लब के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। उन्होंने केवल 16 साल की उम्र में क्लब के लिए अपना पदापर्ण किया था। एंटोनिया के खाते में ला लीगा, यूरोपा लीग (दो बार) जैसे खिताब दर्ज हैं।

स्पेन के टीवी चैनल के मुताबिक एंटोनियो की कार में दो अन्य लोग भी सवार थे। माना जा रहा है कि इनमे से एक उनका 23 साल का कजिन था। उसकी भी दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि तीसरे व्यक्ति काफी झुलस गया है। आर्सेनल फुटबॉल क्लब ने भी घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।

Story first published: Saturday, June 1, 2019, 18:05 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+