मारिया शारापोवा की वापसी अगले हफ्ते
वारसा। विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी रूस की मारिया शारोपावा अगले हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय टेनिस जगत में वापसी करेंगी। कंधे के ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहीं शारापोवा ने 18 से 23 मई तक पोलैंड की राजधानी वारसा में होने वाले क्लेकोर्ट टूर्नामेंट के माध्यम से एकल मुकाबलों में वापसी की घोषणा की है।
शारापोवा ने अपनी वेबसाइट 'मारिया शारापोवा डॉट कॉम' पर लिखा है कि उनका कंधा अब पूरी तरह ठीक हो चुका है और यही कारण है कि वह लगभग एक साल बाद टेनिस जगत में फिर से अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
अक्तूबर में कराया था ऑपरेशन
शारापोवा ने हालांकि 24 मई से पेरिस में शुरू हो रहे साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में खेलने को लेकर कुछ नहीं लिखा है। तीन बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं शारापोवा ने लिखा है, "मेरे लिए प्रतिस्पर्धी टेनिस के लिए तैयार होना मात्र ही अच्छी खबर है। मैं दोबारा कोर्ट पर उतरने को लेकर काफी रोमांचित हूं।"
शरापोवा पिछले साल अगस्त से टेनिस से दूर हैं। उन्होंने अक्टूबर में अपने कंधे का ऑपरेशन कराया और तब से स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस कारण वह पिछले साल अमेरिकन ओपन और इस साल आस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल सकी थीं। मौजूदा समय में शारापोवा विश्व वरीयता क्रम में 65वें स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications