For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

बार्सिलोना के पूर्व दिग्गज कोच पर स्कूल के 60 बच्चों ने लगाया यौन शोषण का आरोप

नई दिल्लीः फुटबॉल जगत से एक और ऐसी खबर सामने आई है जिससे इस खेल में चरम लोकप्रियता के साथ-साथ विवादों का होना भी लगातार पाया जाता है। इस बार मामला किसी छोटे-मोटे क्लब का नहीं बल्कि दुनिया के दिग्गज फुटबॉल क्लब स्पेन के बार्सिलोना का है। बार्सिलोना क्लब की यूथ टीम के पूर्व डायरेक्टर अल्बर्ट बेनाइगेस विवादों में घिर गए हैं क्योंकि उन पर स्कूल के बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। बेनाइगेस का क्लब की वर्तमान लीडरशिप से भी लेना देना है क्योंकि क्लब के मौजूदा मैनेजर खुद बेनाइगेस से ट्रेनिंग ले चुके हैं और उनके साथ मधुर रिश्ते साझा करते हैं।

इन सब चीजों से क्लब की प्रतिष्ठा को तगड़ा झटका लग सकता है और बार्सिलोना की मौजूदा हेड कोच भी इस मामले से काफी हैरान है। यह मामला अल्बर्ट के व्यक्तित्व का है जहां उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए हैं। अल्बर्ट बार्सिलोना से जुड़ने के बाद एक पब्लिक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन के टीचर बन गए थे। इसी स्कूल के तकरीबन 60 बच्चों ने उन पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इतने सारे बच्चों द्वारा लगाए गए आरोपों के पीछे कुछ ना कुछ ठोस वजह जरूर हो सकती है और अल्बर्ट बेनागेस को इस मामले में बुरा फंसते हुए देखने की संभावनाएं भी बन सकती है।

बेनाइगेस का बार्सिलोना से ताल्लुक काफी लंबा रहा और वे 1991 से लेकर 2011 तक बार्सिलोना के जूनियर खिलाड़ियों को तैयार करते रहे। इन खिलाड़ियों में आंद्रेस एनईस्टा और जावी जैसे दिग्गज भी शामिल है। जावी तो फिलहाल इस क्लब के मैनेजर भी हैं।

इस मामले की जानकारी स्पेन के एक अखबार ने दी है और यह भी पता चला कि अल्बर्ट ने इन सब आरोपों को बकवास बताया है। क्लब के मैनेजर और अल्बर्ट के शागिर्द जावी ने इन आरोपों पर हैरानी जताई है और कहा है कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है और यह भी नहीं कह सकते कि यह मामला झूठा है या सच्चा। जावी कहते हैं कि जब अल्बर्ट उनके कोच थे तो उनको कभी भी इस तरह का अंदेशा नहीं हुआ कि वह इस तरह के व्यक्ति होंगे और वह ऐसी खबर से हैरान हैं क्योंकि इस तरह से उन्होंने कभी भी अपने कोच के बारे में नहीं सोचा था।

जावी यह भी कहते हैं कि वे अपने कोच से काफी प्रेम करते हैं और इस खबर से बहुत हैरान है क्योंकि कुछ के साथ उनका रिश्ता बहुत शानदार रहा है और उन्होंने एक शानदार विरासत छोड़ी है। जावी यह भी कहते हैं कि यह बहुत नाजुक और उलझा हुआ मामला है और इस बारे में क्या करना है अभी किसी को कुछ नहीं पता। वैसे जावी ने अपनी बात कह दी है लेकिन बार्सिलोना ने अभी तक ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

Story first published: Sunday, December 12, 2021, 11:58 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+