Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड 2010 : टेबल टेनिस में भारत के लिए मिश्रित दिन

भारत की महिला खिलाड़ियों मौमा दास, मुधुरिका पाटकर और शामिनी कुमारसान ने लाओस पर आसान जीत दर्ज की।

शामिनी ने पहले मुकाबले में राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता साउथामवोंग थिफाकोन को चौंकाते हुए 11-15, 11-17, 11-14 से हराया।

मधुरिका ने तीसरा गेम हारते हुए आखिरी के दोनों गेम जीतकर शानदार तरीके से वापसी की। उन्होंने सेनगडाविंग दॉन्गपान्या को 11-17, 11-3, 9-11, 11-6 से पराजित किया।

वहीं मौमा दास ने सेंगदवे फियाथेप को सीधे सेटों में 11-5, 11-6, 11-2 से हराया।

दूसरी ओर एकल मुकाबले में मधुरिका पाटकर को विश्व के तीसरे नंबर की खिलाड़ी फेंग तियानेवेई ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11-5, 11-3, 7-11, 10-12, 11-14 से हराया।

शामिनी को विश्व की सातवें नंबर की खिलाड़ी यूगू वांग ने 11-7, 5-11, 9-11, 5-11 से पराजित किया।

भारतीय महिलाओं का अगला मुकाबला मालदीव से रविवार को होगा।

भारतीय पुरुष खिलाड़ियों अचंत शरत कमल, अमलराज एंथनी और सौम्यदीप रॉय को टीम स्पर्धा में चीनी ताइपे के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

चिह यूआन चूअांग ने अमलराज को 11-9, 11-3, 11-6 से जबकि चिह ची वू ने शरत कमल को 7-11, 11-9, 14-12, 13-11 से पराजित किया।

चीनी ताइपे खिलाड़ी चेन एन चेन ने एक कड़े मुकाबले में सॉम्यदीप को 5-11, 11-8, 15-13, 9-11, 11-9 से हराया।

भारतीय टीम का लीग मैच का आखिरी मुकाबला रविवार को वियतनाम से होगा।

इंडो एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 13, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+