Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट सीरिज़ पर भारत का क़ब्ज़ा

इससे पहले मोहाली टेस्ट के आख़िरी दिन इंग्लैंड के सामने मैच जीतने के लिए भारत ने 403 रनों का लक्ष्य रखा था. पाँचवे दिन अपनी दूसरी पारी भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 251 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी.

स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

जवाब में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए.

ईशांत शर्मा ने 10 रन पर कुक को आउट किया.

इससे पहले पाँचवे दिन भारत ने चार विकेट पर 134 के अपने स्कोर से आगे खेलना शुरु किया.

जल्द ही युवराज सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उनके पीछे-पीछे गौतम गंभीर ने भी अपने 50 रन पूरे किए.

लंच के समय भारत का स्कोर था 63 ओवरों में चार विकेट पर 216 रन.युवराज सिंह पूरी फ़ॉर्म में थे और शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से रन आउट हो गए. सहवाग की तरह उन्हें इयन बेल ने रन आउट किया. युवराज ने 93 गेंदों में 86 रन बनाए.

युवराज के बाद आए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तो खाता भी नहीं खोल पाए.गंभीर से उम्मीद थी कि वे शतक जड़ेंगे लेकिन वे केवल तीन से 100 का आँकड़ा छूने से चूक गए. 97 के निजी स्कोर पर वे स्वान की गेंद पर बेल को कैच थमा बैठे.

तब तक भारत का स्कोर सात विकेट के स्कोर पर 271 रन हो चुका था और भारत ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी.

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 453 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 302 रन बनाकर आउट हो गई थी.

चेन्नई में भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच भारत ने जीत लिया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+