एडम गिलक्रिस्ट ने इस महिला खिलाड़ी को बताया दुनिया को बेस्ट विकेटकीपर, शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे कारनामे देखने को मिलते हैं जिन्होंने समय-समय पर धमाल मचाया है। वहीं अगर विकेटकीपिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट की इसमें कोई शान ही नहीं है। आज भी उन्हें बेस्ट विकेटकीपर के रूप में याद किया जाता है। हालांकि एडम को लगता है कि उनकी नजर में एक और ऐसा ही विकेटकीपर है जो बहुत शानदार है। खास बात यह है कि वो कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है। इस बात का खुलासा खुद एडम ने ही किया है। गिलक्रिस्ट ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल एडम गिलक्रिस्ट ने इंग्लैंड की महिला टीम की विकेटकीपर सारा टेलर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया है।
ICYMI: Yesterday @Sarah_Taylor30 effected possibly the greatest stumping of all time
— Wisden (@WisdenCricket) June 10, 2018
⚡⚡⚡pic.twitter.com/cat5S0EX8l
हुआ कुछ यूंः मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में भी गिलक्रिस्ट ने सारा की तारीफ करते हुए कहा था कि, सारा टेलर लेग साइड स्टंपिंग में बहुत माहिर हैं उन्हें इसके लिए खास तौर पर जाना जाता है ऊंचे कद की सारा पलक झपकते ही शिकार करती हैं खुद शिकार भी ये नहीं समझ पाता कि इतनी जल्दी ये सब कैसे हो गया। गिलक्रिस्ट ने एक ट्वीट में भी इस बात का जिक्र किया था कि, सारा मेल फीमेल दोनों को मिलाकर दुनिया की सबसे बेहतरीन विकेट कीपर हैं। उन्होंने कहा कि , पिछले कुछ सालों से सारा टेलर ने बिग बैश में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। गौरतलब हो कि हाल के दिनों में उन्होंने अपने पसंदीदा विकेट कीपरों की लिस्ट में एमएस धोनी का नाम लिया था। अपने बेहतरीन प्रदर्शन और कुशल नेतृत्व के दम पर धोनी अब दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार किए जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
