यूनुस और मलिक नजरअंदाज किए गए, अख्तर पाक टीम में
इसके अलावा पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ भी एकदिवसीय टीम में शामिल किए गए हैं। इससे साफ है कि यूसुफ 2011 विश्व कप के लिहाज से पाकिस्तानी चयनकर्ताओं की रणनीति में शामिल हैं।
यूसुफ ने पीसीबी द्वारा खुद पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के निर्णय से नाराज होकर संन्यास ले लिया था लेकिन हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के साथ खेले गए टेस्ट मैच के साथ राष्ट्रीय टीम में वापसी की है।
यूनिस का चयन नहीं होने को लेकर पीसीबी की चयन समिति के प्रमुख मोहसिन खान ने कहा कि पीसीबी ने अभी यूनिस पर लगाया गया प्रतिबंध समाप्त नहीं किया है, लिहाजा उन्हें टीम में जगह नहीं दी जा सकती।
टीम इस प्रकार है : शाहिद अफरीदी (कप्तान), सलमान बट्ट, शाहजैब हसन, अजहर अली, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद हफीज, उमर अकमल, अब्दुर रज्जाक, फवद आलम, मोहम्मद आमेर, मोहम्मद आसिफ, वहाब रियाज, शोएब अख्तर और सईद अजमल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications