Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी सुपर लीग फाइनल : मुंबई ने 38वीं बार जीता खिताब

मुंबई ने रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए थे जबकि सात विकेट लेने वाले जहीर खान के आगे बेदम उप्र की टीम पहली पारी में 245 रन ही बना सकी थी। पहली पारी के आधार पर मुंबई को 157 रनों की बढ़त मिली थी।

मुंबई ने विनायक सामंत और रोहित के शतकों की मदद से अपनी दूसरी पारी में 367 रन बनाकर उप्र के सामने 525 रनों का असंभव सा लक्ष्य रखा। जवाब में खेलते हुए उप्र की टीम मैच के पांचवें दिन शुक्रवार को 281 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।

मुंबई की टीम ने दो साल के बाद इस खिताब पर कब्जा किया है। 2007-08 सत्र में वह फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। उस सत्र का खिताबी मुकाबला दिल्ली और उप्र के बीच खेला गया था, जिसमें दिल्ली की टीम विजयी रही थी।

मुंबई ने 2006-07 सत्र में बंगाल को हराकर 37वीं बार इस खिताब पर कब्जा किया था। दूसरी ओर उप्र की टीम 2005-06 के बाद तीसरी बार फाइनल में पहुंची लेकिन उसे खिताबी जीत 2005-06 में ही नसीब हुई थी। उसने बंगाल को हराकर खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+