आईपीएल : पीटरसन भी आउट, रॉयल चैलेंजर्स ने बनाए 74 रन (लीड-2)
दूसरे ओवर में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवाने वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम ने तीसरा विकेट कप्तान केविन पीटरसन (37) के रूप में 10वें ओवर में गंवाया।
अपनी 25 गेंदों की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाने वाले पीटरसन ने रॉस टेलर (नाबाद 28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। उन्हें डेनियल विटोरी ने बोल्ड किया।
खबर लिखे जाने तक टेलर 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि नए बल्लेबाज विराट कोहली ने दो गेंदों पर एक रन बनाए थे।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम के सलामी बल्लेबाज जैक्स कालिस (0) और रोबिन उथप्पा (3) का विकेट 10 रन के कुल योग पर ही गंवा दिया था।
कालिस को डर्क नैन्स ने मैच की पहली गेंद पर ही बोल्ड किया जबकि उथप्पा को आशीष नेहरा ने प्रदीप सांगवान के हाथों कैच कराया।
आईपीएल के दूसरे संस्करण का यह 14वां और रविवार को खेला जा रहा पहला मुकाबला है। दिल्ली की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं। दोनों में उसकी जीत हुई है। वह चार अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है।
दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स टीम अपना पांचवां मैच खेल रही है। वह अब तक तीन मैच हार चुकी है जबकि एक में उसकी जीत हुई है। तालिका में वह दो अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications