आईपीएल : किंग्स इलेवन के 5 विकेट गिरे (लीड-7)
किंबर्ले, 9 मई (आईएएनएस)। स्थानीय डी बियर्स डायमंड ओवल मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के 36वें मुकाबले में शनिवार को डेक्कन चार्जर्स के 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पांच विकेट पर 120 रन बना लिए है।
पारी के 15 ओवर की समाप्ति पर माहेला जयवर्धने 20 और विल्किन मोटा एक रन बनाकर खेल रहे थे।
सलामी बल्लेबाजों साइमंड कैटिच (09) व सन्नी सोहल (30) का विकेट खोने के बाद कप्तान युवराज सिंह और कुमार संगकारान ने तेज रन गति को बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन 25 के निजी स्कोर पर संगकारान के आउट होने के कुछ ही समय बाद युवराज (18) भी अपना विकेट गंवा बैठे। पांचवें विकेट के रूप में इरफान पठान 10 रन बनाकर आउट हुए।
सोहल ने 17 गेंदों पर चार चौके एवं एक छक्का लगाया जबकि कैटिच ने एक चौका लगाया। संगकारा ने एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों पर तेजी से 25 रन बनाए, जबकि युवराज सिंह ने 14 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका व एक छक्का लगाया।
डेक्कन की ओर से रोहित शर्मा ने अपने पहले ही ओवर में सोहल और कैटिच का विकेट लिया, जबकि पारी के 10वें ओवर में एस. एम. शोएब ने संगकारा को बोल्ड करने के बाद युवराज को एडम गिलक्रिस्ट के हाथों कैच करवाया। पठान का विकेट तिरूमल्लसेती सुमन को मिला।
इससे पहले एंड्रयू सायमंड्स की तेज-तर्रार पारी की बदौलत डेक्कन चार्जर्स ने प्रतिद्वंद्वी किंग्स इलेवन के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा। सायमंड्स ने 36 गेंदों पर 60 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
पारी की सधी शुरुआत करते हुए डेक्कन चार्जर्स की ओर से एडम गिलक्रिस्ट 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एस. श्रीसंत ने रोमेश पोवार के हाथों कैच करवाया। इसके बाद हर्शेल गिब्स का विकेट गिरा। वह 13 गेंद 13 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर माहेला जयवर्धने को कैच थमा बैठे।
इसके बाद तिरूमल्लतेसी सुमन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। उन्हें विल्किन मोटा ने जयवर्धने के हाथों लपकवाया। चौथे विकेट के रूप में ब्रेट ली ने रोहित शर्मा का विकेट लिया। 15 गेंदों पर केवल नौ रन बनाकर शर्मा कुमार संगकारा को कैच थमा बैठे।
जल्दी-जल्दी चार विकेट गंवाने के बाद टीम को दबाव से उबारते हुए सायमंड्स ने शानदारी बल्लेबाजी की। उन्होंने दो चाकों और चार छक्कों की मदद से 60 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरे छोर पर वेणुगोपाल राव ने उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने एक चौका और दो छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। वेणुगोपाल पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए।
पंजाब की ओर से श्रीसंत, ब्रेट ली, पीयूष चावला और विल्किन मोटा को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications