SRH VS RCB: डिविलियर्स के इस कैच ने दिलाई सुपरमैन की याद, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 50वां मुकाबला, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने थीं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से अगर देखें तो यह मुकाबला आरसीबी के लिए बहुत जरूरी था क्योंकि अगर आरसीबी इस मैच में हार जाती तो उसके लिए प्लेऑफ की जो बची कुछ उम्मीदें थी वो भी समाप्त हो जाती। टॉस जीतकर हैदराबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती ओवर में यह निर्णय सही भी लगा क्योंकि पहले ही ओवर में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली का भी विकेट जल्दी ही गिर गया। इस मैच में एबी डिबिलियर्स और मोईन अली ने जान फूंकी, दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े और इनकी मदद से टीम ने 218 रनों का लक्ष्य हैदराबाद की टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम में शुरुआत में एलेक्स हेल्स कुछ लय में दिखे लेकिन उमेश यादव की गेंद पर एबी डिबिलियर्स ने उनके छक्के को कैच बना लिया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। दरअसल यह इतना शानदार कैच था की मैदान में सभी स्तब्ध रह गए। डिबिलियर्स का यह कैच सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रहा है।
|
हेल्स ने मारा छक्का लेकिन डिविलियर्स ने लपक लिया
हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने मारा तो छक्का था लेकिन डिविलियर्स ने इतना शानदार कैच लिया की सभी स्तब्ध रह गए । हेल्स को भी हुई हैरानी हुई की आखिर वो आउट कैसे हो गए।
|
विराट कोहली ने कुछ इस तरह की तारीफ
डिविलियर्स के कैच के बारे में जब विराट कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा की डिविलियर्स स्पाइडरमैन हैं और उनके लंबे-लंबे शॉट ने भी मुझे खासा प्रभावित किया है। कप्तान कोहली एबी के प्रदर्शन से बेहद खुश नजरआए।
|
जोंटी रोड्स ने भी सराहा
अपनी फील्डिंग के लिए क्रिकेट की दुनिया में शायद सबसे मशहूर खिलाड़ी रहे जोंटी रोड्स ने भी डिविलियर्स के इस कैच की तारीफ की और कहा की क्या शानदार कैच पकड़ा है डिविलियर्स ने।
|
कहा-दक्षिण अफ्रीका का सुपरमैन
डिविलियर्स के इस कैच की तस्वीर को साझा करते हुए आईपीएल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा की एबी ने सुपरमैन के अंदाज में इस कैच को पकड़ा है। दक्षिण अफ्रीका का सुपरमैन जो अभी भारत में है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
