आईपीएल : सुपर किंग्स और नाइट राइर्ड्स टीमें आमने-सामने होंगी
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में खेल रही चेन्नई की टीम ने 12 मैचों से 15 अंक जुटाकर खुद के लिए सेमीफाइनल की सीट लगभग सुरक्षित कर ली है। नाइट राइर्ड्स को हराकर पूरी तरह आश्वस्त होना चाहेगी।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम की कप्तानी में खेल रही नाइट राइर्ड्स टीम आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे है। उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का कोई सवाल ही नहीं उठता, लिहाजा उसके लिए यह मैच प्रतिष्ठा बचाने से अधिक और कुछ नहीं। शनिवार को उसे डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ पराजय झेलनी पड़ी थी।
चेन्नई की टीम को 12 मैचों में सात जीत और चार हार मिली है जबकि कोलकाता की टीम को सिर्फ एक जीत मिल सकी है। इसके अलावा उसका एक मैच बेनतीजा रहा है जबकि 10 में उसे हार मिली है। उसके सिर्फ तीन अंक हैं। दोनों टीमों के बीच यह आईपीएल का दूसरा मैच है। पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications