नई दिल्ली। फुटबाॅल जगत से कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने बिंदास स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो सबका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए कई बार ऐसी गलती कर जाते हैं जो सबको शर्मसार कर देती है। मैच के दाैरान किसी फुटबाॅलर को आपने महिला रिपोर्टर को किस करते देखा होगा लेकिन ऐसा अब आपको पहली बार सुनने को मिलेगा कि खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालात में वीडियो शूट करते हुए सुर्खियों में आया।
जी हां, कैमरन के नेशनल फुटबॉलर नी क्लिंटन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आए। उन्होंने बेडरूम से खुद लाइव होकर अपने फैंस को वो दिखाया जो हर किसी को शर्मसार कर गया। हालांकि, क्लिंटन ने ये सबकुछ शराब के नशे में किया। इस फुटबाॅलर ने इतना ज्यादा नशा कर लिया था कि वो गलती से सनैपचैट पर लाइव हो गए। उन्हें आपत्तिजनक हालात में देख उनके फैंस हैरान रह गए। जब फैंस व कुछ दोस्तों की इसपर निराशाजनक प्रतिक्रिया आई तो क्लिंटन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत लाइव वीडियो डिलीट कर दिया।
क्लिंटन ने इस वाकये के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने लोगों को बताया कि यह सब कैसे हुआ. लेकिन लोग उन्हें अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की सलाहें भी दे रहे हैं। The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लिंटन ने माफी मांगते हुए कहा- 'दोस्तों, मुझे माफ कर दो, मैंने काफी पी रखी थी. मैं अपना नया अनुबंध न्यूज में देखना चाहता था लेकिन मैंने गलत बटन दबा दिया।' 25 साल के क्लिंटन ने पिछले हफ्ते मॉस्को के साथ चार साल का करार किया। वह 2015 से अबतक खेले