फ्रेंच ओपन : आसान जीत के साथ हेनिन दूसरे दौर में
मौजूदा समय में विश्व की 22वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हेनिन ने मंगलवार को खेले गए अपने पहले दौर के मुकाबले में बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।
महिला वर्ग में स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुचोवा, इजरायल की सहर पीर और रूस की वेरा ज्योनारेवा भी पहले दौर में जीत हासिल करने में सफल रही हैं।
23वीं वरीयता प्राप्त हंतुचोवा ने जहां थाईलैंड की तामारिन तानासुगर्न को 6-1, 6-1 से पराजित किया वहीं ज्योनारेवा ने इटली की अल्बर्टा बिरांती की चुनौती समाप्त की।
ज्योनारेवा ने यह मैच 6-3, 6-1 से जीता। इस सत्र में शानदार फार्म में चल रहीं पीर ने अपने पहले मुकाबले में स्पेन की खिलाड़ी नुरिया लागोस्तेरा विवेस को 6-1, 6-4 से मात दी।
पुरुष वर्ग में सातवें वरीय स्पेन के फर्नादो वर्दास्को भी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। वर्दास्को ने रूस के इगोर कुनित्सेन को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications