श्रीलंका के साथ क्रिकेट श्रृंखला के लिए पाकिस्तान के प्रयास जारी
पीसीबी सूत्रों के अनुसार मुंबई हमले के बाद भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बाद आयोजित होने वाली इस श्रृंखला से बहुत अधिक मुनाफा होने की उम्मीद नहीं है। भारत-पाकिस्तान श्रृंखला के रद्द होने से आर्थिक संकट में फंसे पीसीबी को 2.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है।
यद्यपि श्रीलंका के साथ क्रिकेट श्रृंखला का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, परंतु कहा जा रहा है कि 20 जनवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली क्रिकेट श्रृंखला के लिए पीसीबी 15 लाख डॉलर का भुगतान करने को तैयार है।
तीन टेस्ट मैचों और पांच एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका अभी तैयार नहीं है और उसने एक दिवसीय मैचों की संख्या घटाने को कहा है।
सूत्रों के अनुसार श्रीलंका तीन टेस्ट मैच, तीन एक दिवसीय और एक ट्वेंटी20 मैच खेलने का इच्छुक है।
उधर पीसीबी इस श्रृंखला के लिए प्रायोजक खोजने का कड़ा प्रयास कर रही है। इस संबध में अभी तक उसे कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications