FIFA 2018 World Cup team analysis: बेहद मजबूत स्थिति में है फ्रांस की टीम
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।
|
देशः फ्रांस
ग्रुपः सी (डेनमार्क,ऑस्ट्रेलिया,पेरू,फ्रांस)
मुकाबलेः पहला मुकाबला 16 जून को ऑस्ट्रेलिया के साथ
21 जून को दूसरा मुकाबला पेरू के साथ
तीसरा मुकाबला 26 जून को डेनमार्क के साथ
फीफा रैंकिंगः 7
पिछला विश्वकपः क्वाटरफाइनल
बेस्ट प्रदर्शनः 1998 में बनी थी चैंपियन
स्टार खिलाड़ीः काइलियन मबापे, एंटानियो ग्रिजमैन,पॉल पोग्बा, सैमुएल उमटिटि
कोचः दिदिएर देसचाम्प्स
|
फ्रांस टीम का मूल्यांकन
फ्रांस की टीम के शानदाक खिलाड़ियों ने अपने जलवे को पूरी दुनिया में बिखेरा है, विश्वकप विजेता और यूरो चैंपियन जैसा खिताब जीतने वाली फ्रांस की टीम के लिए कुछ समय पहले तक का सफर आसान नहीं लग रहा था और उऩकी टीम रैंकिंग के मामले में भी 27 वें पायदान पर खिसक गई थी जो उनका इस दौरान सबसे निचला प्रदर्शन था लेकिन देसचाम्प्स के आने से टीम को एक नई उर्जा मिली है और इस टीम में कुछ नए स्टार भी शामिल हैं। खासकर इस टीम का युवा जोश देखने लायक है। वहीं इस टीम के फारवर्ड की अगर बात करें तो शायद उनका स्तर इस मामले में ब्राजील से भी बेहतर है। वहीं इस टीम में पॉल पोग्बा और सैमुएल उमटिटि जैसे कुछ शानदार खिलाड़ी हैं जो टीम की ताकत हैं। वहीं अगर इस ग्रुप के लिहाज से देखें तो फ्रांस की टीम बहुत मजबूत नजर आती है क्योंकि इस ग्रुप में उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल है जिसने पिछले 9 फीफा मुकाबलों में सिर्फ एक बार जगह बनाई है वहीं पेरू की टीम अच्छी भले हो लेकिन फ्रांस की टीम को हरा दे यह कहना थोड़ा मुश्किल है। फ्रांस की टीम के लिए बस अगर कोई मुश्किल है तो वो है डेनमार्क की टीम लेकिन उनके साथ इस लीग में उनका आखिरी मुकाबला है। ऐसे में उनकी टीम आसानी से आखिरी 16 तक पहुंच सकते हैं। वहीं फ्रांस की टीम के लिए सफर मुश्किल नजर नहीं आ रहा है।
|
कुछ ऐसी होगी टीम
गोलकीपर (ह्यूगो लोरिस), डिफेंडर्सः बेंजामिन मेंडी, सैमुएल उमटिटि,राफेल वारने, डिजब्रिल , मिडफील्डरः पॉल पोग्बा, एन कांटे, ब्लेस , फारवर्डः काइलियन मबापे, एंटानियो ग्रिजमैन और औजमेन डेमबेल
भविष्यवाणीः अगर इस टीम पर नजर डालें तो यह टीम आसानी से किसी भी मुकाबले को जीत सकती है और ब्राजील व जर्मनी जैसी टीमों को भी मात देने की क्षमता इस खिलाड़ी में है। ऐसे में उम्मीद है की यह टीम इस फीफा में शानदार प्रदर्शन करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
