For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

मैच फिक्सिंग में पकड़े जाने पर चार एशियाई फुटबॉलरों पर लगा आजीवन प्रतिबंध

नई दिल्ली: एशियन फुटबॉल जगत में मैच फिक्सिंग का मामला सामने से हड़कंप मच गया है। इसके चलते एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन ने चार फुटबॉल खिलाड़ियों को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया है। इन खिलाड़ियों को एएफसी कप में मैच फिक्सिंग में शामिल पाया गया था।

किर्गिस्तान के कुर्सांबेक शेरातोव को 2017 एएफसी कप के दौरान अपने क्लब डोर्डोई को मैच फिक्सिंग में शामिल करने का दोषी पाया गया। वह सेकेंड टीयर टूर्नामेंट में इस क्लब की ओर से खेलते हुए पकड़े गए। जानकारी मिली है कि वे मैच में सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल हुए थे। उनके अलावा किर्गिस्तान के ही ब्लादिमिर वेरेवकिन और इलियाज एलिमोव को भी उनके क्लब एफसी एले से जुड़े मैचों में फिक्सिंग का दोषी पाया गया है।

एक अन्य खिलाड़ी तजाकिस्तान के अब्दुलामीज माखामोव ने 2017 और 2018 में एफसी एले से जुड़े मैचों में हेराफेरी करने का काम किया था। ऐसे में एएफसी ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी दिखाई है। अब इन खिलाड़ियों पर लाइफ बैन लगा दिया गया है। शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कन्फेडरेशन ने बताया- तीन किर्गिस्तानी और एक तजाकिस्तानी खिलाड़ी को मैच के साथ छेड़छाड़ करने जैसे षडयंत्र में शामिल होने का दोषी पाया गया है।

इसके साथ ही एएफसी ने यह भी जानकारी दी है कि तुर्कमेनिस्तान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुहादेव सुलेमान को इस साल के एशियन कप में डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने की वजह से चार साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

आपको बता दें कि एशियन फुटबॉल लंबे समय से भ्रष्टाचार से ग्रसित रही है। खासकर निचले स्तर पर हालात खराब हैं। इस स्तर पर खिलाड़ियों से लेकर मैच अधिकारी तक मैच फिक्सिंग में भागेदारी करने के लिए लगातार बैन होते रहे हैं।

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 11:31 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+