फीफा विश्वकप से पहले मैत्री मुकाबले में फ्रांस ने आयरलैंड को 2-0 से हराया
नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला खत्म होते ही सभी खेल प्रेमियों की निगाहें अब 14 जून से रूस में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप पर टिक गई हैं। गौरतलब हो की इस बार फीफा विश्वकप का आयोजन रूस में हो रहा है जिसमें 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता की तैयारियां जोरो पर हैं। इस तैयारी को पुख्ता करने के लिए सभी टीमें आपस में मैत्री खेलों का आयोजन भी कर रही हैं इसी क्रम में फ्रांस और आयरलैंड के बीच एक मुकाबला हुआ जिसमें फ्रांस की टीम ने आयरलैंड को 2-0 से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में फ्रांस के ओलिवर गिरोड और नेबिल फेकिर ने पहले हाफ में गोल दागे। गौरतलब हो की फ्रांस की टीम को विश्वकप शुरू होने से पहले दो मैत्री मैच अभी और खेलने हैं। फ्रांस का विश्वकप में पहला मुकाबला 16 जून को कजान में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाना है।
इटली ने भी की जीत से शुरुआतः विश्वकप मुकाबले से पहले सेंट गालेन में मारियो बालोटेली की मदद से इटली ने मैत्री मैच में सऊदी अरब को 2-1 से हराया। सके साथ ही इटली के नए कोच रोबर्टो मैनसिनी ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। बता दें की विश्वकप के आगाज वाले दिन यानी की 14 जून को सऊदी अरब की टीम मेजबान रूस के साथ मुकाबला खेलेगी।वहीं चार बार की चैंपियन इटली की टीम 60 साल बाद इस प्रतियोगिता से बाहर है। वहीं अमेरिका की टीम भी 32 साल बाद इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
