Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : नीदरलैंड्स को हराकर पाकिस्तान सुपर-8 में

पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। उसकी ओर से कामरान अकमल (41), शोएब मलिक (30), कप्तान यूनुस खान (36) और मिस्बाह-उल-हक (नाबाद 31) ने बहुमूल्य योगदान दिया।

जवाब में खेलने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवरों में 93 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर चार विकेट झटके जबकि स्पिन गेंदबाज सईद अजमल ने 20 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटाया।

सुपर-8 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को यह मैच किसी भी हाल में कम से कम 25 रनों के अंतर से जीतना था। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी थी।

नीदरलैंड्स ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ही इंग्लैंड को हराकर भारी उलटफेर किया था। इंग्लैंड की टीम ने हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 दौर में जगह पक्की कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+