फुटबाल विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका में देशभक्ति उफान पर
अपनी राष्ट्रीय टीम 'बाफना-बाफना' के समर्थन में खड़े दक्षिण अफ्रीकी लोगों के लिए 11 जून से नौ प्रमुख शहरों में होने वाला यह महाआयोजन देशभक्ति दर्शाने का महान अवसर बन गया है।
स्टेडियमों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक और घरों से लेकर कारों तक हर ओर दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रध्वज की झलक देखने को मिलती है। आलम यह है कि यहां के प्रमुख शहरों में चलने वाली टैक्सियों के चालकों ने भी अपनी कारों पर राष्ट्रध्वज लगा रखा है।
लोग फुटबाल के रोमांच में इस कदर रंग चुके हैं कि उन्होंने अपने दैनिक जीवन में भी राष्ट्रध्वज के रंगों से बने पोशाके पहनने शुरू कर दी हैं। यही नहीं, अपनी राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहने हजारों युवकों को कॉलेज और विश्वविद्यालय जाते देखा जा सकता है।
दक्षिण अफ्रीकी लोग मानते हैं कि उनके देश में विश्व कप का आयोजन होना न सिर्फ उनके लिए सौभाग्य और गर्व की बात है बल्कि यह पूरे अफ्रीका महाद्वीप के लिए एक अद्वितीय क्षण है। ऐसे में वे अपनी देशभक्ति प्रकट करने के किसी भी मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते।
विश्व कप का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई तक होना है। इसमें विश्व फुटबाल की चोटी की 32 टीमें शिरकत करेंगी। 11 जून को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में मेजबान टीम और मेक्सिको के बीच होने वाले मैच के साथ इस महाआयोजन का उद्घाटन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications