For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फ्रांस : वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल जीतने वाली टीम को सर्वोच्च सम्मान

By Bbc Hindi

फ्रांस की वर्ल्ड कप विजेता फ़ुटबॉल टीम को देश का सर्वोच्च सम्मान लीज़न दि ऑनर दिया जाएगा.

ये एलान फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से किया गया है.

फ्रांस ने रविवार को रूस की राजधानी मॉस्को में खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में क्रोएशिया को 4-2 के अंतर से मात दी थी. फ्रांस ने 20 साल बाद वर्ल्ड कप जीता है. ये दूसरा मौका जबकि फ्रांस ने वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल पर कब्ज़ा किया है.

विजेता टीम के स्वागत के लिए सोमवार को पेरिस के हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे हैं.

जश्न में डूबे फैन्स

फ्रांस में हर जगह फ़ुटबॉल के प्रशंसकों ने पूरी रात जश्न मनाया. जश्न के दौरान कुछ शहरों में हिंसा भी हुई. पेरिस, लियों, स्ट्राज़बर्ग और रूओं में झड़पों के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.

पेरिस के शांज़ेलीज़े में कई युवकों ने दुकानों में दाखिल होकर शराब और शैंपेन की बोतलें चोरी कर लीं.

लेकिन ऐसी घटनाओं के बाद भी पूरे देश का मूड खुशी मनाने का है. पेरिस की ट्रांसपोर्ट कंपनी ने एलान किया है कि वो टीम की जीत का जश्न कुछ स्टेशनों का नाम विजेताओं के नाम पर रखकर मनाएगी.

FIFA वर्ल्ड कप: तीन राष्ट्रपति और वर्ल्ड चैंपियन लेकिन चर्चा छाते की

19 साल के किलियन एमबापे, जो मेसी और रोनाल्डो का ताज 'छीन' रहे हैं

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कपः फ्रांस की जीत का जश्न

फ़ीफ़ा विश्व कप 2018 की 5 दिलचस्प बातें

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Story first published: Tuesday, July 17, 2018, 11:25 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+