विश्व कप-2011 के वार्मअप मैचों के कार्यक्रम की घोषणा
इस कार्यक्रम के तहत 12 से 18 फरवरी के बीच कुल 14 वार्मअप मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले बेंगलुरू, चेन्नई, नागपुर (भारत), चटगांव, ढाका (बांग्लादेश), कोलंबो, पेल्लेकेले (श्रीलंका) में खेले जाएंगे।
वर्ष 2011 विश्व कप में मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया सहित कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले पाकिस्तान भी मेजबान की सूची में शामिल था लेकिन सुरक्षा कारणों से उसका नाम इस सूची से हटा दिया गया।
कार्यक्रम इस प्रकार है :
12 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, नागपुर
12 फरवरी : जिंबाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई
12 फरवरी : वेस्टइंडीज बनाम केन्या, कोलंबो
12 फरवरी : श्रीलंका बनाम हॉलैंड, पेल्लेकेले
12 फरवरी : बांग्लादेश बनाम कनाडा, चटगांव
13 फरवरी : भारत बनाम आस्ट्रेलिया, बेंगलुरू
15 फरवरी : आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, बेंगलूरू
15 फरवरी : आयरलैंड बनाम जिंबाब्वे, नागपुर
15 फरवरी : केन्या बनाम हॉलैंड, पेल्लेकेले
15 फरवरी : बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, ढाका
16 फरवरी : भारत बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई
16 फरवरी : श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, कोलंबो
16 फरवरी : इंग्लैंड बनाम कनाडा, ढाका
18 फरवरी : पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ढाका
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications