मेड्रिड मास्टर्स : सेरेना की छुट्टी, नडाल जीते
सेरेना को तीसरे दौर में रूस की नादिया पेत्रोवा ने 4-6, 6-2, 6-3 से पराजित किया। इस मैच के दौरान सेरेना ने कुल 41 बेजां गलतियां कीं जबकि अब तक 19 युगल खिताब जीत चुकीं पेत्रोवा ने 10 एस लगाए।
सेरेना ने मंगलवार को वेरा दुशेवीना के खिलाफ अपने अब तक करियर का सबसे लंबा मुकाबला खेला था। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीन घंटे और 26 मिनट तक जोरदार मुकाबला चला था।
दूसरी ओर, पुरुष वर्ग में नडाल का जीत का अभियान जारी है। नडाल ने दूसरे दौर के मुकाबले में युक्रेन के क्वालीफाईंग खिलाड़ी ओलेकसैंडर डोल्गोपोलोव जूनियर को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।
सातवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जो विल्फ्रेड त्सोंग को चोटिल होने के कारण मैच अधूरा छोड़ना पड़ा। गुलेरमो गार्सिया लोपेज के खिलाफ जारी मैच को बीच में छोड़ने के वक्त त्सोंग पहला सेट 2-6 से हार चुके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications