For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

France vs Australia preview: ऑस्ट्रेलिया के सामने वर्ल्ड क्लास फ्रांस की कठिन चुनौती

नई दिल्ली।आस्ट्रेलियाई फुटबाल टीम अपने छठे फीफा विश्व कप अभियान की शुरुआत 2010 की विजेता फ्रांस के खिलाफ शनिवार से करेगी। ग्रुप-सी के इस मैच में दोनों टीमें कजान एरिना स्टेडियम में जीत के साथ अपने विश्व कप की शुरुआत करना चाहेंगी। आस्ट्रेलिया के लिए हालांकि यह मैच किसी भी लिहाज से आसान नहीं रहने वाला है। दिदिर डेसचेम्पस की फ्रांस को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शानदार प्रदर्शन के साथ फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली फ्रांस की युवा टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और उसे खिताब का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

फ्रांस की टीम वर्ष 2016 के यूरो चैंपियनशिप की उपविजेता है। वह पुर्तगाल से अपने घरेलू मैदान पर हार के साथ खिताब से चूक गई थी लेकिन रूस विश्व कप के लिए उसने काफी सफलतापूर्वक अभियान के साथ क्वालीफाई किया है और उसकी कोशिश रहेगी कि वह अपनी इस लय को शुरुआत से बरकरार रखे। इस बार फ्रांसीसी कोच दिदिर डेसचेम्पस के पास कई अच्छे विकल्प हैं और वह कजान में विजयी शुरुआत की उम्मीद कर रही है। फॉरवर्ड लाइन में टीम को सबसे अधिक भरोसा 19 वर्षीय कैलियन एमबापे, 21 वर्षीय ओउस्माने डेंबेले और एंटोनी ग्रीजमैन पर है।

वहीं दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया का विश्व कप इतिहास ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। टीम बीते पांच विश्व कप में सिर्फ एक बार ही अंतिम-16 से आगे जा पाई थी। टीम इस विश्व कप में अपने नए कोच बर्ट वान मारविक के साथ मैदान पर उतर रही है। आस्ट्रेलिया के विश्व कप में क्वालीफाई करने के बाद ही कोच एग्ने पोस्टेकोग्लु ने टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद मारविक को टीम का नया कोच घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलियाई कोच बर्ट वान मारविज्क फ्रांस जैसी युवा सितारों से सजी टीम के खिलाफ 3-4-1-2 की फॉर्मेशन से टीम को खिला सकते हैं जबकि फ्रांस 4-4-2 फॉर्मेशन को पसंद करती है।

विश्व कप में हालिया रिकार्ड भी फ्रांस के पक्ष में है। उसने 2002 में सेनेगल के हाथों हार के बाद विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में एक भी गोल नहीं गंवाया है। आस्ट्रेलियाई टीम 'अंडरडॉग' के रूप में शुरुआत करेगी।

फ्रांस की अटैकिंग लाइन बेहद शानदार है, जो किसी भी डिफेंस को भेद सकती है। अटैक की जिम्मेदारी एंटोनी ग्रीजमैन पर होगी, लेकिन उनका साथ देने के लिए कयलियान मबप्पे और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले युवा ओयुसमाने डेमबेले हैं।मिडफील्ड में पॉल पोग्बा की और एनगोलो कान्ते की जोड़ी का खेलना तय है। कोच इस जोड़ी के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

Story first published: Saturday, June 16, 2018, 0:03 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+