Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शारापोवा सर्वाधिक कमाने वाली महिला एथलीट

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार शारापोवा ने पिछले वर्षो में 2.45 करोड़ डॉलर अपने नाम किए हैं। इसमें 10 लाख डॉलर पुरस्कार के तौर पर हासिल किए गए हैं जबकि बाकी की रकम विभिन्न करारों के लिए प्रायोजकों से प्राप्त हुई है।

23 वर्षीया शारापोवा ने 17 वर्ष की उम्र में वर्ष 2004 में विंबलडन खिताब जीतकर ख्याति हासिल की थी। इसके बाद उनके पास अनेकोंे लुभावने करार के प्रस्ताव आने लगे थे।

वह कैनन, मोटोरोला, टिफैने, लैंड रोवर और कॉलगेट-पामोलिव जैसे वैश्विक ब्रांड की दूत हैं।

शारापोवा ने खेल सामग्री बनाने वाली मशहूर कंपनी नाइकी के साथ इस वर्ष जनवरी में एक बहुत बड़ा करार किया, जिसने उन्हें सर्वाधिक कमाई करने वाली खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर ला दिया। नाइकी ने आठ वर्ष के इस करार के बदले शारापोवा को सात करोड़ डॉलर दिए।

सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला एथलीटों की सूची में अगले दो नाम भी टेनिस जगत से ही हैं। अमेरिका की विलियम्स बहनें-सेरेना और वीनस क्रमश: दूसरे और तीसरे क्रम पर हैं।

एक सर्वेक्षण के मुताबिक सेरेना ने बीते वर्षो में अब तक 2.02 करोड़ डॉलर अर्जित किए हैं जबकि उनकी बड़ी बहन वीनस ने 1.54 करोड़ डॉलर अपनी झोली में डाले हैं।

सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट होने के बावजूद शारापोवा को सबसे शक्तिशाली और अमीर अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, एथलीटों और संगीतकारों की सूची में पांच स्थान नीचे जाना पड़ा है। वह इस सूची में 81वें स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+